
कॉर्पोरेट जगत में प्रबंधन शिक्षा हासिल कर जाने वाले भावी प्रबंधकों के साथ इकोलॉजिकल मैजेजमेंट योजना चलाई गई। इस योजना के तहत पुष्प की ओर से जयपुर के स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के साथ मिलकर 5000 वृक्षों को लगाया गया है। गौरतलब है कि स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के साथ गत वर्ष भी पुष्प की ओर से बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण किया गया था और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागृति कार्याक्रम चलाया गया था।
इस योजना के तहत कॉलेज विद्यार्थियों की को-केरीकुलर एक्टिविटीज में पर्यावरण संरक्षण को शामिल कर शिक्षार्थियों के साथ ऐसे तालमेल को विकसित करना है, जिसके जरिए शिक्षार्थी आने वाले समय में अपने-अपने संस्थान में जाकर पर्यावरण संरक्षण को एक काम की तरह नहीं संस्कार के रूप में लें और अपने-अपने संस्थान स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़े रहें।



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें