This is default featured post 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured post 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

मंगलवार, 30 दिसंबर 2008

वे दुखी क्यों रहे?


"मैं एक समाज सेविका हूँ और कई सालों से शहर में काम कर रही हूँ। हालांकि राजस्थान में कई सामाजिक कुरितियां जैसे बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या आदि हैं, लेकिन फिर भी मुझे महसूस होता है कि हमारे यहां मजबूत पारिवारिक आधार है। हालांकि जयपुर, उदयपुर, अजमेर जैसे शहरों में एकल परिवारों का चलन बढ़ा है। फिर भी तलाक के मामले बहुत ज्यादा नहीं हैं। मुझे लगता है कि यह विषय दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के लिए ज्यादा उपयुक्त है। लेकिन अगर ऐसा होता है और उनके पुत्र और बहू अपनी शादी को बनाए नहीं रख सकते, तो फिर दादा-दादी को अपने पोते-पोतियों के साथ समय गुजारने के अधिकारों से वंचित क्यों किया जाए, वे दुखी क्यों रहे?" यह कहना है पुष्प संसथान की अध्यक्ष प्रभा देवी का. देश के प्रतिष्टित समाचार पत्र डेली न्यूज़ अनालिसिस (डी एन ऐ) को दिए एक व्यक्तव्य में.

डेली न्यूज़ अनालिसिस (डी एन ऐ) की और से हाल ही परिवार, रिश्ते और भावनाओं को लेकर बेहतरीन चर्चा करवाई गई। संसथान अध्यक्ष प्रभा देवी ने यह भी कहा की, " मैं मानती हूँ कि न्यायपालिका को दादा-दादी के साथ उनके पोते-पोतियों के भावनात्मक संबंधों पर विचार करना चाहिए और इसके लिए कानून के तहत उचित प्रावधान करने चाहिए।"

मस्ती की पाठशाला

पुष्प संस्थान की ओर से चलाए जा रहे मेरी स्कूल कार्यक्रम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संस्थान की ओर से शिक्षा से वंचित बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, टोंक व बीकानेर में विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है।

हाल ही सीकर के एक गांव में चल रही मेरी स्कूल कार्यक्रम में जाने का मौका लगा। घर का काम-काज निपटा कर पढ़ाई में जुटी महिलाएं फल-सब्जियों के अंग्रेजी नामों को दिलचस्पी के साथ पढ़-लिख रही थीं। पूरी तरह मस्ती से सराबोर इस पाठशाला में देसी लेप लगे आंगन ने गुदडिय़ां बिछा कर पढ़ाई करवाई जा रही थी। दिलचस्प बात यह भी थी कि मेरी स्कूल में पढऩे वाली सभी महिलाएं ऐसी थी, जिन्होंने पहली बार पुस्तकों को थामा है। स्लेट हाथों में ली हैं और खेत-खलिहान व घर-आंगन के काम से समय निकाल कर पढऩे का निर्णय लिया है।

इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष प्रभा देवी ने कक्षा में पढ़ रही शीलू, मनभरी, बिमला, सुमन, सुनीता और सुलोचना को नई किताबें, पैन व अन्य जरूरी सामग्री वितरित की। संस्थान अध्यक्ष प्रभा देवी के मुताबिक, 'प्रयास नन्हे हैं, लेकिन नियमित हैं। यह अच्छी बात है। इस स्कूल में पढ़ रही मनभरी 78 साल की है, लेकिन अपनी बहुओं के साथ पढऩे में उन्हें कोई गुरेज नहीं। इससे अच्छी बात पुष्प संस्थान की टीम के लिए और क्या हो सकती है। इन महिलाओं के साथ हम और भी महिलाओं से मिल रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा निरक्षर महिलाएं साक्षर हों और अपने अधिकारों के प्रति सचेत हों। उनसे वाकिफ हों और उन्हें जान सकें।


मैंने पढऩा शुरू कर दिया है। उम्र साथ नहीं देती, लेकिन बहुओं के साथ दोपहर को पढ़ती हूँ। अच्छा है पोते-पोतियों से भी पढ़ाई की बातें कर सकती हूँ। पहले कभी पढ़ नहीं पाई। पढ़ाई के दिनों में तो घर के काम-काम इतने थे कि मां-बापू ने कभी सोचा भी नहीं। बुढ़ापे में ही सही, मनभरी लिखना तो सीख ही गई हूँ।
- मनभरी देवी,उम्र : 78 वर्ष, सीकर

बुधवार, 15 अक्टूबर 2008

समाधान तलाशना जरुरी


'' फिलहाल ये कहना मुश्किल है की अमरीकी चुनावों के नतीजे क्या होंगे। लेकिन मेरा विश्वास लोकतान्त्रिक व्यव्यस्था में है. क्योंकी लोकतान्त्रिक व्यव्यस्था में लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है. '' यह कहना है पुष्प संसथान की अध्यक्ष प्रभा देवी का. देश के प्रतिष्टित समाचार पत्र डेली न्यूज़ अनालिसिस (डी एन ऐ) को दिए एक व्यक्तव्य में. डेली न्यूज़ अनालिसिस (डी एन ऐ) की और से अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर की गई चर्चा में प्रभा देवी ने यह भी कहा की, '' वास्तव में ये कोई मायने नही रखता की अमरीकी राष्ट्रपति का चुनाव कौन जीतता है, लेकिन अमेरिका जिस आर्थिक संकट का सामना कर रहा है उसका समाधान तलाशने के लिए जीतने वाला क्या करता है, यह महत्वपूर्ण है.


गौरतलब है की प्रभा देवी विभिन् सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक पक्ष को मजबूत करने और विभिन् सामाजिक उद्दश्यों को लेकर सक्रिय हैं.

बुधवार, 8 अक्टूबर 2008

एड्स जागरूकता : ब्रोसर जारी




आज पुष्प की ओर से एड्स जागरूकता अभियान के तहत पहला ब्रोसर यहाँ जयपुरमें जारी किया गया. पुष्प के इस अभियान में राजस्थान भर में विश्व एड्सदिवस १ दिसम्बर २००८ तक एक लाख ब्रोसर वितरित किए जायेंगे. इस अभियान मेंखास तौर पर शेखावाटी शेत्र में सीकर, झुंझुनू और चुरू जिलों में सर्वाधिकप्रचार प्रसार किया जाएगा और एड्स को लेकर जागरूकता फेलाई जायेगी, क्योंकी शेखावाटी में पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान के सबसे ज्यादा एड्स केशिकार मरीज बढ़ रहे हैं.
इस ब्रोसर जो जारी करते समय अध्यक्ष प्रभा देवी ने जयपुर में बताया की ये पुरा कार्यक्रम हैल्थ इस वेल्थ प्रोग्राम के प्रभारी डॉक्टर भव्य पूनिया संचालित करेंगे और उन्ही के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को आगे बढाया जाएगा।
इस अवसर पर संसथान की ओर से एड्स जागरूकता अभियान के पोस्टर बनाने और जारी करने सम्बन्धी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई. गौरतलब है की पुष्प की ओर से एड्स जागरूकता लाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए लीक से हटकर कार्यक्रम शुरू किए जाना प्रस्तावित था. ऐसा पहली बार हो रहा है जब बेहतरीन सामग्री और संदेश संकलन कर राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. इस अवसर पर सचिव नन्दलाल अहलावत, एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य मोजूद थे.

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2008

एड्स का अभियान चलाएंगे


पुष्प की और से एड्स पर विशेष अभियान चलाया जाएगा. एड्स से बचाव थीम पर आधारित इस अभियान में पुष्प की और से सभी वर्गों को एड्स की जानकारी देने वाले और जागरूक करने वाले पोस्टर जारी किए जायेंगे. अभियान को राज्यभर में चलाया जाएगा. इस अभियान में किसानो, ट्रक ड्राईवर, गरीबी से जूझते लोगों और बिखारियों को ख़ास तौर पर एड्स से सुरक्षा के उपाय बताये जायेंगे.

मंगलवार, 30 सितंबर 2008

'मेरी स्कूल'




पुष्प संस्थान के मेरी स्कूल कार्यक्रम की कवरेज. नो बच्चों से शुरू हुई इस स्कूल में अब 43 बच्चे और बड़े पढ़ रहे हैं.

गुरुवार, 28 अगस्त 2008

तू जी ऐ दिल...

पुष्प संसथान की अध्यक्ष प्रभा देवी.

शिखर पर नारी


पुष्प संसथान की अध्यक्ष प्रभा देवी

समाचारों में ''पुष्प संसथान''











पर्यावरण संरक्षण अभियान




बुधवार, 7 मई 2008

एड्स चित्रकला प्रतियोगिता



विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पुष्प संस्थान की और से नवज्योति सैकंडरी स्कूल, दादाबाडी, सांगानेर में एड्स चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस अवसर पर स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने भी भागीदारी निभाई. इस मौके पर बच्चों व अभिभावकों को एड्स से बचाव की जानकारी दी गई. एड्स से बचो विषयक चित्रकला प्रितियोगिता में बच्चों ने जो चित्र बनाये उनमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी वितरित किए गए. इस अवसर पर अभिभावकों ने एड्स जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता बढाने संकल्प लिया.

मंगलवार, 6 मई 2008

सफ़लता की और बढ़ते कदम



पुष्प संस्थान परिवर्तन के बड़े सपनो को लेकर एक छोटी सी शुरुआत है। एक कोशिश है उस आम आदमी तक पहुँचने की, जिसे जरुरत है सहारे की.जब संस्थान की स्थापना के बरसों पुराने सपने को पुरा करने की ठानी, कई सवाल जवाब ज़हन मैं थे. संस्थान के नाम से लेकर कार्यकलापों और समाज को लेकर भविष्य मैं होने वाली भागीदारी जैसी बातें सामने आ रही थी. हमेशा सुना था की 'कई बार हमारे आस पास ऐसा बहुत कुछ होता है, जो अहम् होते हुए भी हमारी नजरो मैं नही रहता. पुष्प संस्थान का जनम भी ऐसे ही हुआ. ग्लोबल वार्मिंग से बिगड़ते पर्यावरण और प्रदुषण से घुट रही जिंदगी बार बार सवाल करती थी. इन्ही सवालो के जवाब मैं एक शब्द उभर कर सामने आया और वह था पुष्प. बस शुरुआत हो गई.जब पहली बार स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व जागरुक बनाने के लिए तथा जैव विविधता से परिचय करवाने के लिए कुलिश स्मृति वन लेकर गए, प्रकृति के करीब होने और उसकी सुरक्षा का भाव गहराता चला गया. इसी के साथ संस्थान के 'पुष्प इको केयर क्लब' की शुरुआत हुई. पढने लिखने मैं असमर्थ बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को पढ़ने का जिम्मा हमारी छोटी से टीम ने पहले ही महीने ले लिया था. ...बस फ़िर क्या था, 'मेरी स्कूल' के लिए बच्चे तलाशे जाने लगे.
शेखावटी में बढ़ते एड्स की रोकथाम के लिए छ: अप्रिल से संस्थान के एड्स जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत सीकर के रहनावा गांव से की गई। माना की अभी शुरुआत है, लेकिन आगाज़ अंजाम का आइना होता है। संकल्प और समर्पण से भरपूर पुष्प की पुरी टीम हमेशा जुटी रहेगी। एक विश्वास के साथ, एक संकल्प के साथ।

- प्रभा देवी, अध्यक्ष, 'पुष्प संस्थान'

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2008

पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान


पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान शुरू

पुष्प संस्थान की और से सीकर के रहनावा में दो दिवसीय पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दोरान ग्रामीण बच्चों, महिलाओं, पुरुषो को पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने सम्बन्धी जानकारी, पर्यावरण संरक्षण के टिप्स और पर्यावरण संरक्षण के भविष्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को लेकर चर्चा की गई. इस दोरान संस्थान अध्यक्ष प्रभा देवी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा आने वाला कल सुरक्षित हो सकता है. हमे समय रहते मिलकर इस दिशा में सकारात्मक काम पूरे समर्पण से करने होंगे.

हमारा संकल्प : पर्यावरण संरक्षण

हमारा संकल्प: पर्यावरण संरक्षण
पुष्प संस्थान की और से जारी पुष्प इको केयर क्लब का पोस्टर. पोस्टर का विमोचन स्कूली बच्चों ने किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. एक व्यक्ति, एक पोधा लगाने का संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का मिशन इसी पोस्टर के साथ शुरू हुआ. जयपुर से शुरू हुए इस मिशन के तहत स्कूली बच्चों संस्थान की और से पोस्टर वितरित किए गए. साथ ही सीकर के रहनावा मी भी अभियान शुरू किया गया यह भी पोस्टर वितरित किए गए.

पहली ‘मेरी स्कूल’


पहली ‘मेरी स्कूल’
सपेरा जाती के कचरा बीनने वाले बच्चों से शुरू हुई पुष्प संस्थान की पहली ‘मेरी स्कूल’ के बच्चे. सभी बच्चों ने जीवन मैं पहली बार किताबे पकड़ी और जिया खुशी के हर लम्हे को, हर उमंग को ‘मेरी स्कूल’ के साथ. ‘मेरी स्कूल’ के बच्चों के साथ ‘पुष्प संस्थान’ की शिक्षा प्रभारी ममता भार्गव.

शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

. .
बच्चों ने जाने पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के टिप्स
‘पुष्प इको केयर क्लब’ के पोस्टर का किया विमोचन
‘पुष्प संस्थान’ की ओर से स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व जागरुक बनाने के लिए तथा जैव विविधता से परिचय करवाने के लिए कुलिश स्मृति वन का भ्रमण करवाया गया। नवज्योति सैकंडरी स्कूल, दादाबाडी, सांगानेर के विद्यार्थियों के इस दल को इको एनवायरमेंटल म्यूजियम, पार्क व मेडिसिन प्लांट दिखाए गए। इको इनवायरमेंटल म्यूजियम को देखकर जहां बच्चे आश्चर्यचकित थे, वहीं पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधों ने भी खूब लुभाया। इस मौके पर कुलिश वन भ्रमण पर सभी बच्चों ने भ्रमण के अनुभवों पर आधारित अपनी रिपोर्ट भी तैयार की। सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट प्रतियोगिता के तहत इन्हीं में से एक रिपोर्ट को ‘पुष्प संस्थान’ की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।भ्रमण के दौरान ही स्कूली बच्चों द्वारा ‘पुष्प इको केयर क्लब’ के पोस्टर का विमोचन भी किया या। पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने का बच्चों ने संकल्प लिया तथा अपने घर के निकट पार्क, सामुदायिक केन्द्र, स्कूल व सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। साथ ही वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने संकल्प पत्र भी भरे।इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रभा देवी ने बताया कि बच्चों में शुरू से ही पर्यावरण संवेदनशीलता व जागरुकता बनाई जाए, तो भविष्य में सुरक्षित पर्यावरण की नींव और मजबूत बनाई जा सकती है। इसके लिए भविष्य में संस्थान हर महीने एक स्कूल के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थिकी संतुलन को बनाए रखने के लिए जानकारी व भ्रमण करवाएगा।नन्दलाल अहलावत ने बताया कि ‘पुष्प संस्थान’ पर्यावरण संरक्षण व अन्य सामाजिक मुद्दों के लिए सक्रिय संस्थान है। संस्थान की ओर से पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2008

हमारे बारे में




पर्यावरण संरक्षण, महिला शिक्षा, साक्षरता, एड्स सहित दर्जनभर से ज्यादा सामाजिक मुद्दों को लेकर ग्रासरूट स्तर पर काम कर रहे गैर सरकारी संस्थान पुष्प की स्थापना 31 जनवरी 2008 में की गई। जयपुर, राजस्थान में स्थापित पुष्प की ओर से प्रदेश के करीब सभी जिलों में कामकाज जारी है। ग्रासरूट स्तर पर योजनाओं को अमलीजामा पहनाना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन प्रयोगों के साथ पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोडऩा और सरकारी-गैर सरकारी योजनाओं को प्रोत्साहित करने में पुष्प अहम भूमिका निभा रहा है।
पुष्प की प्रयोगात्मक टीम, सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले कार्यकर्ता, प्रबंध कौशल के पारंगत सक्रिय भागीदार और सशक्त टीम की वजह से साल दर साल संस्थान अपने मिशन और विजन को लेकर आगे बढ़ रहा है। ग्रासरूट स्तर पर ज्यादा जुड़ाव हो रहा है। टीम का लगातार विस्तार हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में पकड़ तेजी से बढ़ रही है और विकास की मजबूत कड़ी बनकर प्रदेश में पुष्प समाज के लिए तेजी से उभरने वाला संस्थान बन गया है।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2008

पुष्प की टीम




प्रभा देवी



डॉ. पद्मा पंडेल

बुधवार, 20 फ़रवरी 2008

संपर्क



पुष्प
263/143, सेक्टर - 26
प्रताप नगर, सांगानेर,
जयपुर - 302033
फोन : +91 982 980 3336