
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुष्प की ओर से आयोजित ईको केयर कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाला पुष्प संस्थान का दूसरा पर्यावरण संरक्षण पोस्टर जारी किया गया। जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में घरड़ा के रीजनल हैड गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर सामाजिक नीति शोध संस्थान, जयपुर की भी भागीदारी बनी रही। कार्यक्रम में सामाजिक नीति एवं शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक मनीष तिवारी, अरबन डेवल्पमेंट में जुटे सीएमएआर के डॉ. सुनील पारीक व पुष्प की अध्यक्ष प्रभा देवी उपस्थित थे, जिन्होंने संगोष्ठी में आए प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया।









